तुम करो हमारे साथ कुछ भी
हम कुछ न कर पाएंगे,
हँस लो आज दिन है तुम्हारा
कल मेरे भी आएंगे |
किस मक़ाम पे हम रहते है
शायद ही बता पाएंगे,
तुम्हे देखे सारा ज़माना
कल हम भी दिख जाएंगे |
सवालों को ज़रा संभाल के रखना
तुम्हे सारे जवाब मिल जाएंगे,
आ गए तुमसे प्रीत करने वाले
कल मेरे भी आ जाएंगे |
जिए न किसी से फरेब करके
और न ही कर पाएंगे,
अभी नज़रे नहीं मिला पाते हैं
कल सबसे मिला जाएंगे |
किसी और को न देखे
तभी खुद को देख पाएंगे,
अभी सबकी नज़रो में गिरते हैं
कल हम भीं उठ जाएंगे |
अच्छा हैं कुछ लोग साथ हैं
उनकी आखो को हँसा पाएंगे,
सब अपनी तकलीफ बताते हैं
कल हम उसे सुकून से मिलाएंगे |
जो सपने अभी अधूरे हैं
कल हम उन्हें भी सजाएँगे,
हॅंस लो आज दिन हैं तुम्हारा
कल मेरे भी आएंगे |
कवि -सतीश कुमार

0 Comments:
Post a Comment